ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल

बिहार: SP ने दो पुलिस अधिकारियों को किया सस्पेंड, बालू माफिया से साठगांठ के आरोप में एक्शन

10-Nov-2023 09:11 PM

By First Bihar

CHHAPRA: बिहार पुलिस पर माफिया और अपराधियों के साथ साठगांठ के आरोप लगते रहे हैं। ताजा मामला सारण से सामने आया है, जहां बालू माफिया से साठगांठ के आरोप में दो पुलिस अधिकारियों पर गाज गिरी है। छपरा एसपी ने डॉ. गौरव मंगला आरोप को सही पाए जाने के बाद दोनों पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। एसपी की इस कार्रवाई से जिले के पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है।


दरअसल, छपरा एसपी डॉ. गौरव मंगला को हरिहरनाथ ओपी प्रभारी सब इंस्पेक्टर कुंदन कुमार तिवारी और सहायक प्रभारी सरिता कुमारी के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं। एसपी को खबर मिली थी कि दोनों पुलिस अधिकारियों की साठगांठ जिले के बालू माफिया के साथ है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद एसपी ने मामले की जांच कराई। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद एसपी ने तत्काल दोनों पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया।


एसपी ने कहा कि है दोनों आरोपी पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही भी शुरू की जाएगी। भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। अगर किसी भी पुलिस अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत मिलती है तो उनके खिलाफ सख्त एक्शन होगा। कुंदन कुमार के सस्पेंड किए जाने के बाद सब इंस्पेक्टर अमित कुमार राम को हरिहरनाथ ओपी का नया प्रभारी बनाया गया है।