बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़
21-Jul-2023 09:21 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: खबर सहरसा से आ रही है, जहां दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी की घटना में एक युवक को गोली लगी है। आनन-फानन में घालय छात्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल छात्र पढ़ने के लिए जा रहा था, तभी दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान गोली चली और गोली छात्र को जा लगी। घटना सदर थाना क्षेत्र के सराही रोड की है।
घायल छात्र की पहचान खगड़िया के खिड़निया निवासी नीतीश कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नीतीश सराही मुहल्ले में रहकर बिहार पुलिस की तैयारी करता है। शुक्रवार की शाम नीतीश क्विज क्लास करने जा रहा था। इसी दौरान सराही-कब्रिस्तान के पास लोगों की भीड़ जमा थी। दो पक्षों के बीच विवाद और गोलीबारी हो रही थी, इसी दौरान रास्ते से गुजर रहे नीतीश को गोली लग गई।
गोली लगने के बाद नीतीश जमीन पर गिर गया। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने घायल नीतीश को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पड़ताल में जुट गई है। इधर, सदर थाना क्षेत्र में बीते 24 घंटे के भीतर हुई गोलीबारी की दो घटनाओं से लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश है।