ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में निजी अस्पताल की लापरवाही से प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा जमुई में प्रेमी जोड़े ने मंदिर में रचाई शादी, वीडियो वायरल कर मांगी सुरक्षा पिता बनने के अफवाह पर तेजप्रताप ने दी सफाई, कहा..मेरी एक ही गो बेटी है, उसका नाम कात्यायनी है तेजप्रताप ने जयचंदों के नाम का किया खुलासा, पिता बनने की अफवाहों को झूठा बताया, कहा..मिस्टर रौशन मेरी हत्या करवाना चाहता है BIHAR: बारात में हंगामा करने पर युवक को पेड़ में बांधकर पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कुमार प्रबोध का ब्लॉग: पप्पू यादव खुद के लिए कब खड़े होंगे? भीड़ और भरोसे का फर्क समझना ही होगा अरवल में भीषण सड़क हादसा: शिव चर्चा से लौट रहे श्रद्धालुओं का ऑटो ट्रक से टकराया, दो महिलाओं की मौत बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर तेजस्वी यादव ने NDA सरकार को घेरा, कहा..अपराधियों और सत्ताधारी नेताओं के गठबंधन में पीस रही जनता मुजफ्फरपुर में राइफल क्लब का उद्घाटन: युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी के अवसर समस्तीपुर में कोचिंग टीचर की गोली मारकर हत्या, घटना से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा

बिहार: दो लाख के जाली नोट के साथ तीन शातिर अरेस्ट, गिरोह का सरगना नजरे सद्दाम भी पुलिस के हत्थे चढ़ा; सामने आया पाक कनेक्शन

बिहार: दो लाख के जाली नोट के साथ तीन शातिर अरेस्ट, गिरोह का सरगना नजरे सद्दाम भी पुलिस के हत्थे चढ़ा; सामने आया पाक कनेक्शन

05-Sep-2024 03:16 PM

By First Bihar

MOTIHARI: बिहार में एक के बाद एक जाली नोट के कारोबार के मामले सामने आ रहे हैं। पटना में जाली नोटों के कारोबार के खुलासे के बीच सात दिन के भीतर दूसरी बार पूर्वी चंपारण के रक्सौल में नकली नोट की खेप को पुलिस ने जब्त किया है। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरोह के सरगना सद्दाम का पाक कनेक्शन सामने आने के बाद पुलिस की नींद उड़ गई है।


दरअसल, रक्सौल पुलिस ने जाली नोटों के गिरोह के सरगना नजरे सद्दाम के साथ उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। तीनों नकली नोट की खेप लेकर नेपाल से भारत आ रहे थे। पुलिस ने इनके पास से दो लाख रुपए की फेक करेंसी को जब्त किया है। फिलहाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां गिरफ्तार नजरे सद्दाम से पूछताछ कर रही है।


जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार नजरे सद्दाम बिहार के भागलपुर का रहने वाला है, जो पड़ोसी देश पाकिस्तान और बांग्लादेश से नकली नोट की खेप लेकर नेपाल के रास्ते भारत पहुंचाता है। गिरफ्त में आए नजरे सद्दाम पर जम्मू-कश्मीर पुलिस, यूपी पुलिस के अलावा खुफिया विभाग समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियों की नजर थी।


नजरे सद्दाम के नेपाल के रास्ते भारत आने की इनपुट सुरक्षा एजेंसियों को पहले थी और आखिरकार शातिर को भारतीय सीमा में घुसते ही दबोच लिया गया। उधर, पटना के रूकनपुरा में पुलिस ने नकली नोट छापने वाले गिरोह के लोगों को 10 लाख के जाली नोट के साथ पकड़ा है। यहां सीएसपी केंद्र की आड़ में नकली नोट की छपाई का काम चल रहा था।

रिपोर्ट- सोहराब आलम