ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा

Home / news / बिहार: दो हत्यारों के साथ मिलकर पति ने पहले पत्नी की कर दी...

बिहार: दो हत्यारों के साथ मिलकर पति ने पहले पत्नी की कर दी हत्या, थोड़ी देर बाद पति का भी मिला शव

08-Jul-2022 10:50 AM

By PRABHAT SHANKAR

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर जिले की है, जहां गायघाट थानाक्षेत्र के बेनीबाद ओपी के बलौर निधि गांव में एक पति ने पहले दो हत्यारों संग अपनी पत्नी की हत्या कर दी, फिर बाद में हत्यारों ने पति को ही मारकर घर से अलग बगीचे में टांग दिया। सुबह-सबेरे दो शवों के मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। बलौर निधि गांव के 50 साल के कुलदीप दास का शव बगीचे में पेड़ से लटका मिला, तो वहीं उनकी 35 साल की पत्नी राजकुमारी देवी का शव घर आंगन में पाया गया।


राजकुमारी देवी के सिर के पीछे तेज धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गयी है। मृतक का छोटे बेटे ने पुलिस को बताया कि देर रात उसके पिता और दो बदमाशों ने मिलकर उसकी मां की हत्या कर दी। इस दौरान पति अपनी पत्नी का हाथ पकड़े था और दूसरा शख्स पैर पकड़ा हुआ था। तीसरे शख्स ने धारदार हथियार से महिला को काट दिया। 


बच्चे ने बताया कि पिता ने मुझे भी धमकी देते हुए कहा कि जाकर अपने कमरे में सो जाओ नहीं, तो तुम्हे भी मार डालेंगे। ग्रामीणों ने कहा कि पत्नी की हत्या के बाद शायद उन दोनों हत्यारों ने पति कुलदीप दास की भी हत्या कर बगीचे में लटका दिया। पति कुलदीप दास के शरीर पर खून के छींटे भी थें। पति-पत्नी की हत्या की खबर से इलाके में दहशत फ़ैल गया है। गायघाट थानाध्यक्ष अनूप कुमार और बेनीबाद ओपी पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है।