हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
23-Jan-2022 07:29 PM
VAISHALI: इस वक्त की बड़ी खबर वैशाली से आ रही है। जहां दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई है। नाबालिग लड़की के अपहरण का आरोप लगाया गया है। इसी आरोप के मद्देनजर हुई हिंसक झड़प में दस से अधिक लोग घायल हो गये है। चार लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के रामभद्र की है जहां यह हिंसक झड़प हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि हमलावर काफी संख्या में थे जब तक लोग कुछ समझ पाते तक इन्होंने अचानक हमला बोल दिया। इस दौरान फायरिंग भी की गयी। इस हिंसक झड़प में कई लोगों के सिर फूट गये।
चार लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को शांत कराया। जिसके बाद घायलों को अस्पताल भेजा गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है हालांकि स्थिति अब नियंत्रण में है। घटना में घायल लोगों से फिलहाल पुलिस पुछताछ कर पूरी घटना की जानकारी ले रही है।