ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप petrol price today : पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत! एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, फिर भी क्यों नहीं घटे दाम? PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN! Bihar News : रामनवमी जुलूस के चलते पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास

Home / news / बिहार : दो दारोगा को गिरफ्तार करने का आदेश, इस मामले में जारी...

बिहार : दो दारोगा को गिरफ्तार करने का आदेश, इस मामले में जारी किया गया वारंट

24-Jan-2024 09:36 AM

By First Bihar

BHAGALPUR : खबर बिहार के भागलपुर से निकल कर सामने आ रहा है। यहां तिलकामांझी थानाक्षेत्र के टीएनबी लॉ कालेज रोड निवासी दारोगा रंजीत ठाकुर और बरारी थानाक्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड कालोनी निवासी दारोगा प्रेम प्रकाश साह पर गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया गया है। किशनगंज के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय ने दोनों दारोगा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने का आदेश जारी किया है।


दरअसल, तिलकामांझी थानाक्षेत्र के टीएनबी ला कालेज रोड निवासी दारोगा रंजीत ठाकुर और बरारी थानाक्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड कालोनी निवासी दारोगा प्रेम प्रकाश साह पर गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया गया है। दोनों दारोगा की तैनाती किशनगंज जिला मुख्यालय में क्रमश 2016, 2017 में रही थी। किशनगंज के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय ने दोनों दारोगा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने का आदेश जारी किया है।


वहीं, न्यायाधीश के उक्त आदेश की कापी जिला मुख्यालय पहुंचने पर एसएसपी आनंद कुमार ने तिलकामांझी और बरारी थानाध्यक्ष को न्यायालय के आदेश के अनुपालन कराने को कहा है।किशनगंज के एडीजे की तरफ से जारी वारंट उत्पाद अधिनियम से संबंधित अहम केस में गवाही नहीं देने के कारण जारी की गई है।वारंट मिलने के बाद स्थानीय पुलिस की तरफ से दोनों पदाधिकारियों के पते का सत्यापन करने पर यह जानकारी मिली है कि दोनों पुलिस पदाधिकारी सेवानिवृत हो चुके हैं।


उधर, व्यवहार न्यायालय के प्रथम एएसजे की अदालत ने बबरगंज थाने के रिजर्व गार्ड के सिपाही राकेश कुमार के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। न्यायालय ने उक्त सिपाही को वर्ष 2013 के एक केस में बतौर गवाह उपस्थित हो अपनी गवाही नहीं दे सका है। मामले में कई बार समन नोटिस दिये जाने के बाद भी गवाही देने नहीं आने पर उसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया गया है।