ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो...

Home / news / बिहार : दो बहनों के धर्म परिवर्तन कर शादी पर बवाल, बजरंग दल...

बिहार : दो बहनों के धर्म परिवर्तन कर शादी पर बवाल, बजरंग दल ने लव जेहाद के खिलाफ आंदोलन की दी चेतावनी

24-Dec-2021 02:37 PM

By PRASHANT KUMAR

DARBHANGA : सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र की दो चचेरी बहनों का भागकर अंतरधार्मिक विवाह करने का मामला इन दिनों गरम है. दोनों लड़कियों के परिजनों ने सिंहवाड़ा थाना में उनके अपहरण का मामला दर्ज कराया है. उसके बाद पुलिस ने कोलकाता से दोनों लड़कियों और लड़कों को बरामद कर लिया. दरभंगा कोर्ट में लड़कियों का धारा 164 का बयान दर्ज कराया. दोनों लड़कों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया. मामले में नया मोड़ तब आया जब बजरंग दल ने लव जेहाद का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी  दी है.


इनमें से एक लड़की की मां ने बताया कि उनकी बेटी की उम्र 20 साल है और उसने घर से भागकर दूसरे धर्म के एक लड़के से शादी कर ली है. उन्होंने कहा कि लड़की सिलाई सीखने जाती थी. इसी दौरान 15 दिसंबर को वह वापस घर लौट कर नहीं आई. इसके बाद उन लोगों ने उसे काफी ढूंढा. बाद में पता चला कि उसे दूसरे धर्म के एक लड़के ने भगा लिया है. उन्होंने कहा कि उनकी बेटी की मानसिक स्थिति अच्छी नहीं है और इसी का फायदा उठाकर दूसरे धर्म के लड़के ने उसका धर्म परिवर्तन करा कर उससे शादी कर ली है. उन्होंने पुलिस से मांग की है कि लड़कियों को वापस उनके धर्म में लाया जाए.


उधर इस मामले में बजरंग दल के जिलाध्यक्ष आनंद प्रकाश मधुकर ने कहा कि 16 दिसंबर को यह घटना प्रकाश में आई थी कि दो चचेरी बहनों को दूसरे धर्म के दो लड़के भगा कर ले गए थे. उन्होंने कहा कि परिजनों के आंदोलन करने के बाद पुलिस पर दबाव पड़ा और पुलिस ने दोनों लड़कियों और लड़कों को कोलकाता से बरामद कर दरभंगा कोर्ट में पेश किया. उन्होंने इसे लव जेहाद का मामला करार दिया. मधुकर ने कहा कि देश में लव जेहाद के मामले बढ़ रहे हैं. दूसरे धर्म के लड़के लड़कियों को प्यार में फंसाते हैं और फिर धर्म परिवर्तन कर शादी करते हैं. इसके बाद लड़कियों को प्रताड़ना झेलनी पड़ती है. उन्होंने कहा कि देश में लव जेहाद रोकने के लिए कानून बनना चाहिए. 


उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर वे आंदोलन करेंगे. वहीं इस पूरे मामले पर दरभंगा सदर एसडीपीओ कृष्णा नंदन कुमार ने कहा कि सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में 16 दिसंबर दो लड़कियों के अपहरण का एक मामला आया था. इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लड़कियों और लड़कों को कोलकाता से बरामद कर लिया है. उन्हें कोर्ट में पेश किया गया है. उन्होंने कहा कि लड़कियों ने धर्म परिवर्तन कर कोलकाता की एक मस्जिद में शादी की है. दोनों ने अपना नाम भी बदल लिया है. उन्होंने कहा कि लड़कियों ने अपनी मर्ज़ी से दूसरे धर्म के लड़कों से शादी की है और वे उन्हीं के साथ रहना चाहती हैं. उन्होंने कहा कि इसको लेकर अपहरण का मामला दर्ज हुआ था जिसकी पुलिस जांच कर रही है.