ब्रेकिंग न्यूज़

petrol price today : पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत! एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, फिर भी क्यों नहीं घटे दाम? PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN! Bihar News : रामनवमी जुलूस के चलते पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर

Home / news / बिहार : दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर, दो की मौत; इलाके में...

बिहार : दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर, दो की मौत; इलाके में मची अफरा तफरी

18-Nov-2023 10:07 AM

By First Bihar

BHAGALPUR : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला भागलपुर से निकलकर सामने आ रहा है। जहां दो लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद इलाक्द में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया है।


मिली जानकारी के अनुसार, भागलपुर के सन्हौला-घोघा मुख्य मार्ग पर सखुआ चौक के निकट दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य लोग जख्मी हैं। घटना में कुल चार लोग जख़्मी थे। जिसमें तीन की स्थिति गंभीर थी।


जानकारी के मुताबिक जेएच 17 जे 4341 नंबर की बाइक पर दिशारथ गांव के मो शादिक (18), मो रिजवान (20) तथा फरिदमपुर गांव के शहजादा मंसूर (17) सवार हो कर अपने गांव से सन्हौला की ओर जा रहे थे। उधर सन्हौला की ओर से अमडंडा थाना क्षेत्र स्थित सुरमनिया गांव के विवेक कुमार (25) एचएफ डिलक्स जेएच-17 वी 6582 नंबर की बाइक पर सन्हौला से घोघा की ओर जा रहे थे।


तभी सखुआ चौक के निकट एक होटल के सामने दोनों बाइक में आमने- सामने टक्कर हो गयी। दोनों बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। स्थानीय चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सन्हौला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन तीनों की स्थिति नाजुक देखते हुए भागलपुर रेफर कर दिया गया।


उधर, देर रात मायागंज अस्पताल से सूचना मिली कि मो शादिक और विवेक की मौत हो गयी। जबकि, गंभीर रूप से जख्मी रिजवान का इलाज जारी है। सन्हौला पुलिस दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइक को जब्त कर ली है।