ब्रेकिंग न्यूज़

मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा

बिहार: दो भाइयों के बीच विवाद में गई पिता की जान, बेटे ने ही बाप के सीने उतार दी तीन गोलियां

22-May-2023 02:24 PM

By First Bihar

ARARIA: अररिया में एक बेटे ने अपने ही बाप के सीने में गोलियां उतार दी। दो भाइयों के बीच विवाद को लेकर हुई खूनी संघर्ष हो गया था, बीच बचाव करने पहुंचे पिता की बेटे ने ही गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की तफ्तीश में जुट गई है। घटना बसमतिया ओपी क्षेत्र के बेला तीनखंभा स्थित वार्ड संख्या एक की है।


मृतक की पहचान बेला तीनखंभा स्थित वार्ड संख्या एक निवासी अबूजर आलम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अबूजर आलम के मो. इसहाक और मो. सिराज के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था। घरेलू विवाद को लेकर अक्सर दोनों भाइयों के बीच झगड़ा होते रहता था। इस बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों भाई एक-दूसरे की जान लेने पर उतारू हो गए। मो. सिराज ने अपने भाई मो. इसहाक पर तलवार से हमला बोल दिया।


दोनों भाइयों के बीच हुई मारपीट को रोकने के लिए उनके पिता अबूजर आलम ने बीच बचाव करना चाहा तो सिराज ने पिस्टल से पिता के सीने में ताबड़तोड़ तीन गोलयां दाग दी। इसके बाद अपने भाई पर भी गोली चलाई, जो उसके पैर में जा लगी। तीन गोली लगने के बाद अबूजर आलम खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए और आरोपी को धर दबोचा।


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी सिराज को गिरफ्तार कर लिया है और मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल पिस्टल को बरामद कर लिया है और उसे जांच के लिए एफएसएल लैब भेज दिया है।