ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / बिहार : दो बहनों को आपस में हुआ इश्क, शादी के बाद घरवालों...

बिहार : दो बहनों को आपस में हुआ इश्क, शादी के बाद घरवालों ने ठुकराया; अब हो गया ये काम

06-Nov-2023 01:16 PM

By First Bihar

PATNA : देश के सबसे बड़े अदालत ने भले ही समलैंगिक विवाह को मंजूरी नहीं दी हो। लेकिन, आए दिन कहीं न कहीं से ऐसे मामले निकल कर सामने आते रहते हैं जो चिंता का सबब बन जाता है। ऐसे में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से जुड़ा हुआ है। जहां सिवान की रहने वाली दो युवती को आपस में इश्क हो गया। जिसके बाद बात शादी तक पहुंची तो मामला ने अब अलग तूल पकड़ा है।


दरअसल, सिवान की रहने वाली दो युवती को एक दूसरे से प्यार हो गया है और अब यह दोनों आजीवन एक साथ रहना चाहती हैं। ऐसे में अब इन दोनों ने पटना के एसएसपी को एक आवेदन देकर खुद की सुरक्षा की गुहार लगाई है। यह समलैंगिक जोड़ा आज पटना के महिला थाने पहुंच गया और पटना पुलिस को आवेदन देकर इस बात की जानकारी दी है कि यह प्रेमी - प्रेमिका पिछले 3 सालों से रह रहे हैं।


बताया जा रहा है कि, ये दोनों युवती पिछले 31 अक्टूबर को शादी कर पति-पत्नी के रूप में संबंध कायम करने का दावा किया है। लेकिन, अब घर वाले उसके समलैंगिक संबंधों का विरोध कर रहे हैं।  इस समलैंगिक जोड़े ने पटना पुलिस को न्यायालय के आदेश का हवाला दिया है और कहां है कि समलैंगिक संबंधों के साथ रहना कोई अपराध नहीं है। 


उधर,  इस समलैंगिक जोड़ों ने पुलिस को इस बात की भी जानकारी दी है कि उन्हें अपने घर वालों से खतरा है। इसलिए उनकी सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध किया जाए समलैंगिक जोड़े ने पुलिस को इस बात की भी जानकारी दी है कि अगर उनके साथ कोई अनहोनी होती है तो इसके लिए उनके परिजन जिम्मेवार होंगे। पटना महिला थाना पहुंचने के बाद पुलिस ने अभिभावकों को सौंपने की कोशिश की। लेकिन दोनों युवती ने इसका विरोध कर दिया। उसके बाद दोनों पक्ष के अभिभावक वापस लौट गए हैं।