ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

बिहार: दो बच्चियों की कुएं में लाश मिलने से मचा हडकंप, दोनों सहेली 3 दिनों से थी लापता

12-Mar-2023 11:28 AM

By First Bihar

GAYA: बिहार के गया जिले में दो बच्चियों का शव मिलने से हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि दोनों बच्चियां बीते तीन दिनों से लापता थी. वही रविवार को गांव के बाहर के कुएं से शव मिलने के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है. इस बाबत सूचना पुलिस को दी गई. जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई है. वही घटना को लेकर तरह तरह के चर्चे हो रहे हैं.


दोनों बच्चियां अतरी थाना क्षेत्र के खीरी गांव की रहने वाली है जो 10 मार्च को अचानक गायब हो गई थी. मिली जानकारी के अनुसार गांव के रहने वाले पप्पू चौधरी और रामू चौधरी की बेटी दोनों सहेली थी. दोनों शुक्रवार को दिन के समय अपने घर से खेत में घास केतने गई थी जिसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी. जिसके बाद खोजबीन हुई लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया. फिर दोनों के परिजनों ने अतरी थाना में लापता की शिकायत दर्ज की थी. 


अब रविवार की सुबह दोनों की शव मिली है. सूचना मिलने के बाद पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची. वही परिजनों का आरोप है कि  शिकायत करने के बावजूद पुलिस हाथ पर हाथ रखकर बैठी रही. अगर पुलिस तत्परता दिखाती तो शायद दोनों को सकुशल बरामद किया जा सकता था. वही पुलिस का कहना है कि पुलिस सभी बिंदुओं पर अनुसंधान कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही. जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी. फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है.