ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी

बिहार : दो अलग -अलग सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, ट्रक को साइड देने में गई जान

21-Dec-2023 09:03 AM

By First Bihar

MOTIHARI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से सड़क हादसों कि वजह से लोगों की जान नहीं जाती है। इस कड़ी में अब एक ताजा मामला बिहार के मोतीहारी से निकल कर सामने आया है। जहां सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। 


मिली जानकारी के अनुसार, जिले में एक दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। यहां महेशड़ा में ट्रक को साइड देने के दौरान दो युवक पुल से नीचे गिर पड़े। घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों युवक मझौलिया की बरवा सेमरा ओझा मठिया के वार्ड-14 के रहने वाले थे। सिकटा से देर शाम मझौलिया लौटने के दौरान ये हादसा हुआ। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।  


वहीं, मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव के समीप एनएच-27 पर एक ऑटो ने पीछे से बस में टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो में सवार केनरा बैंक के ऑडिट अफसर  रामू पासवान (45 वर्ष) की मौत हो गई। वहीं, दो अन्य बैंक अधिकारी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। तीनों ऑटो रिजर्व कर ड्यूटी के लिए साहेबगंज जा रहे थे। उसी दौरान सड़क हादसे का शिकार हो गए। 


उधर, घटना के बाद चालक बस लेकर भाग निकला। वहीं, ऑटो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पहुंची मोतीपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा। वहीं, दोनों घायलों को इलाज के लिए पहले सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया।