मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
04-Jun-2023 03:29 PM
By First Bihar
NALANDA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश दहेज प्रथा के सख्त खिलाफ है। सीएम कई दफा यह कह चुके हैं, दहेज लेकर शादी करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।लेकिन, इसके बाबजूद अब उनके ही गृह जिले से एक दहेज से जुड़ा हुआ मामला निकल कर सामने आया है। जिसमें एक महिला की हत्या कर दी गयी है। यह मामला नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के बालचंद बिगहा गांव का बताया जा रहा है।
दरअसल, बालचंद बिगहा गांव में रविवार को दहेज के लिए विवाहिता की गला घोटकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद पुलिस शव को कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई। जहां दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए और मारपीट होने लगी। लात-घूंसे और ईंट की बरसाने लगे। इस घटना से अस्पताल परिसर रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने एक्शन लेते हुए मामले को शांत करवाया।
बताया जाता है कि, दीपनगर थाना क्षेत्र के महानंदपुर गांव निवासी इंद्रदेव यादव ने 2010 में उन्होंने बेटी की शादी की थी। कुछ साल उसकी गृहस्थी ठीक चली। उसे 4 साल की एक बेटी है। इसके बाद इधर कुछ माह से दामाद दहेज में बुलेट की मांग कर रहा था। मांग पूरी नहीं होने पर उनकी बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था। अब सुबह में ग्रामीणों ने कॉल करके हत्या की सूचना दी। इसके बाद मायके के परिजन बेटी के घर पहुंचे। जहां उन्हें अंशु की लाश मिली। पति व अन्य ससुराली परिवार गांव से फरार था।
इधर, इस घटना को लेकर नूरसराय थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया। केस दर्ज कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई करेगी। फिलहाल इस मामले में कोई एफआईआर नहीं दर्ज करवायी गयी है। शिकायत दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी। मृतका बालचंद बिगहा गांव निवासी रविंद्र प्रसाद की 30 वर्षीया पत्नी अंशु देवी है।