ब्रेकिंग न्यूज़

BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू

Home / news / बिहार दिवस पर राज्यभर के बच्चों को बड़ी सौगात, इन जगहों पर तीन...

बिहार दिवस पर राज्यभर के बच्चों को बड़ी सौगात, इन जगहों पर तीन दिन तक मिलेगी फ्री एंट्री

19-Feb-2023 07:17 AM

By First Bihar

PATNA : राज्य सरकार ने आगामी महीने मनाए जाने बिहार दिवस समारोह को लेकर बच्चों को बड़ी खुशखबरी दी है। राज्य सरकार के तरफ से यह ऐलान किया गया है कि बिहार दिवस के अवसर पर इस साल बच्चे 3 दिनों तक प्रदेश के महत्वपूर्ण पर्यटक स्थलों की फ्री सैर कर सकेंगे। इसके साथ ही साथ आप लोग पटना के सिनेमाघरों में चुनिंदा फिल्में फ्री में देख सकेंगे।


दरअसल, बिहार म्यूजियम के महानिदेशक अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि बिहार दिवस का आयोजन 22, 23 और 24 मार्च को पूरे प्रदेश में आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष यह युवा शक्ति विहार की प्रगति थीम पर आयोजित किया जाएगा।


मालूम हो कि,अगले महीने तीन दिन बिहार दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान 22, 23 और 24 मार्च को स्कूली बच्चों को राज्य के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर मुफ्त प्रवेश मिलेगा। राज्य सरकार ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। बिहार दिवस पर पटना, राजगीर, बोधगया और वैशाली में लेजर शो का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही साथ पटना जू में भी स्कूली बच्चों को मुफ्त प्रवेश दिया जाएगा।


इसके साथ ही हर प्रमंडल में हेरिटेज वॉक और कला प्रदर्शनी एवं व्यंजन मेले का आयोजन किया जाएगा। राज्य की आम जनता इसका लुत्फ उठा सकेगी। पटना के गांधी मैदान, श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल, रवीन्द्र भवन और बिहार संग्रहालय में भी सरकारी स्तर पर विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। 


आपको बताते चलें कि, राज्य में हर साल 22 मार्च को बिहार दिवस मनाया जाता है। इसी दिन बंगाल से अलग होकर 1912 में बिहार राज्य का गठन हुआ था। इस साल बिहार दिवस के अवसर पर तीन दिन तक आयोजन होंगे।