मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
05-Mar-2023 11:36 AM
By First Bihar
SAMASTIPUR: समस्तीपुर में बेखौफ बदमाशों ने एक दिव्यांग शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। दिव्यांग युवक अपनी ऑटो में सो रहा था इसी दौरान बदमाशों ने उसके सिर में गोली दाग दी और मौके से फरार हो गए। परिजनों ने आशंका जताई है कि पुलिस मुखबिरी करने को लेकर उसकी हत्या कर दी गई है। घटना विभूतिपुर थाना क्षेत्र के पटपारा गांव की है।
25 साल का मनीष कुमार शर्मा रामाकांत शर्मा का बेटा था जो पटपारा उत्तर वार्ड संख्या तीन का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि मनीष ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण किया करता था। शनिवार की रात जब वह अपनी ऑटो में सो रहा था तभी बाइक सवार बदमाशों ने उसे गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर जबतक लोग मौके पर पहुंचे मनीष की मौत हो चुकी थी।
परिजनों ने बताया कि कुथ दिन पहले गांव का ही शिवम कुमार खगड़िया में शराब के साथ पकड़ा गया था। शिवम के परिजनों को शक था कि मनीष ने पुलिस को शराब की जानकारी दी थी। परिजनों ने शिवम के भाई मणिकांत पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। उधर, घटना की जानकारी मिलते हैं मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।