पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
10-Nov-2023 09:07 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक तीन साल मासूम बच्ची की उसके पिता द्वारा ही हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। उसकी बदकिस्मती बस इतनी थी कि वो दिव्यांग थी। इसे लेकर पति और पत्नी के बीच आए दिन झगड़ा होता रहता था। यह पालीगंज के भेरहरियां-इंग्लिश गांव की बताई जा रही है। यहां तीन वर्षीय बच्ची श्रेया की उसके पिता ने ही गला दबाकर हत्या कर दी।
वहीं, इस घटना को लेकर मां गीता देवी ने बताया कि उसकी छोटी बेटी के दोनों कान नहीं थे। वह दिव्यांग थी। इस बात को लेकर घर में हमेशा झगड़ा होता था। अब इसी बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हो गया। गुस्से में आकर पिता अनिल यादव ने दिव्यांग बेटी श्रेया की गला दबाकर मार डाला। खूनी वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
इस घटना की सूचना पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में ले लिया। मौजूद लोगों से पूछताछ करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल पालीगंज भेज दिया। इस मामले में मां गीता देवी ने अपने पति अनिल यादव के खिलाफ स्थानीय थाने में लिखित आवेदन दिया है। उसने पुलिस से अपनी जानमाल की रक्षा की भी गुहार लगाई है। उसने पुलिस को बताया है कि उसे आशंका है कि उसका पति उसकी और उसके दो बेटियों की भी हत्या कर सकता है।
उधर, इस घटना को लेकर पालीगंज थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि पुलिस प्राप्त आवेदन के आधार पर आरोपित पिता अनिल की तलाश कर रही है। कई ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। स्थानीय पुलिस ने कहा कि जल्द मामले का सुलझा लिया जाएगा।