Bihar news : बिहार में जिला जज का असामयिक निधन, 6 महीने में पहले हुई थी पोस्टिंग; जांच में लगी फॉरेंसिक टीम Bihar News: घर से भागे प्रेमी युगल का वीडियो वायरल, लड़की ने परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप Bihar News: घर से भागे प्रेमी युगल का वीडियो वायरल, लड़की ने परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप बिहार से बड़ी खबर: दिगम्बर धर्मशाला के कमरे से 4 जैन सैलानियों के शव बरामद, वारदात से इलाके में सनसनी बिहार से बड़ी खबर: दिगम्बर धर्मशाला के कमरे से 4 जैन सैलानियों के शव बरामद, वारदात से इलाके में सनसनी Bihar Budget 2026-27 : बिहार में महिला सशक्तिकरण पर 48 हजार करोड़ से अधिक खर्च, जेंडर बजट पेश करने की तैयारी Bihar Budget Session 2026: बिहार विधान परिषद में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर हंगामा, शिक्षा मंत्री को देना पड़ा जवाब Bihar Budget Session 2026: बिहार विधान परिषद में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर हंगामा, शिक्षा मंत्री को देना पड़ा जवाब मंत्री संतोष सुमन को पटना हाईकोर्ट से राहत: गंभीर आपराधिक मामले में दर्ज मुकदमा रद्द मंत्री संतोष सुमन को पटना हाईकोर्ट से राहत: गंभीर आपराधिक मामले में दर्ज मुकदमा रद्द
22-Mar-2022 09:51 PM
PATNA: बिहार राज्य के गठन के प्रतीक के तौर पर 22 मार्च को हर साल बिहार दिवस मनाया जाता है। बिहार सरकार हर साल बिहार दिवस मनाती है। कोरोना के कारण पिछले तीन साल से कोई कार्यक्रम नहीं हुआ। लेकिन आज 3 साल बाद फिर से पटना का ऐतिहासिक गांधी मैदान गुलजार हो गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बिहार दिवस समारोह का उद्घाटन किया।
इस दौरान पटना के गांधी मैदान में भारी संख्या में लोग इस समारोह को मनाने पहुंचे थे। गांधी मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में ड्रोन शो आर्कषण का मुख्य केंद्र बना रहा। 500 ड्रोन की मदद से लेजर शो दिखाए गए। वही बॉलीवुड सिंगर कैलाश खेर के गानों से लोग खुद को झूमने से नहीं रोक पाए।
बता दें कि जल-जीवन-हरियाली थीम पर आधारित बिहार दिवस को लेकर राज्य के सभी जिलों में कार्यक्रम हो रहे हैं। पटना में इस कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य में हरेक क्षेत्र में विकास हो रहा है। कोई भी क्षेत्र अछूता नहीं है जहां विकास कार्य नहीं हुए हैं। बिहार के गौरव को हासिल करने की कोशिश की जा रही है। नालंदा विश्वविद्यालय को फिर से स्थापित किया गया है। नालंदा विश्वविद्यालय के पुराने अवशेषों को विश्व धरोहर के रूप में लाने की कोशिश गयी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले लोग शाम होने के बाद घर में ही रहते थे। लोग घर से बाहर निकलने में डरते थे लेकिन अब ऐसी बात नहीं है। लोग बेखौफ घर से बाहर निकल रहे हैं। राज्य के विकास के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। अल्पसंख्यक, महिला, अनुसूचित जाति-जनजाती सभी का विकास हुआ है।
बिहार पर मुख्य कार्यक्रम पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में हो रहा है जो तीन दिनों तक चलेगा। बिहार दिवस का आयोजन 22, 23 और 24 मार्च तक चलेगा।पटना के ही श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में कुछ अन्य कार्यक्रम को भी रखा गया है। गांधी मैदान में पहली बार 500 ड्रोन से शो किया गया है जिसे लोगों ने खूब पसंद किया है।
वही रंग-बिरंगी रोशनी के बीच बने आकर्षक स्टाल और तमाम तरह की झांकियां लोगों को बिहार के गौरव का अहसास करा रही हैं। इस मौके पर बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार अपने गौरव को हासिल कर रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने भी अपनी बात रखी।
वही बिहार के उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने बिहार के विकास और गौरव के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। वही ऊर्जा विभाग के स्टॉल में पुराने मीटर व स्मार्ट प्रीपेड मीटर के अंतर को दिखाया गया। स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर जो भी अफवाहें या भ्रांतियां हैैं उसके संबंध में लोगों को अवगत कराया गया। वही गांधी मैदान में आए लोगों के सवालों का भी जबाव दिया गया। बिजली के क्षेत्र में अपनी उपलब्धियों के बारे में भी विभाग ने जानकारी दी।