ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Home / news / बिहार: हार्डवेयर कारोबारी से दिनदहाड़े 15 लाख की लूट, बदमाशों ने बंधक बनाकर...

बिहार: हार्डवेयर कारोबारी से दिनदहाड़े 15 लाख की लूट, बदमाशों ने बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा

18-Nov-2022 02:34 PM

JAMUI: बड़ी खबर जमुई से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। यहां अपराधियों ने एक हार्डवेयर व्यवसायी को बंधक बनाकर उसकी दुकान से 15 लाख रुपए लूट लिए। लाटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने कारोबारी को पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद से सभी अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


बताया जा रहा है कि पीड़ित कारोबारी अजीत कुमार अपनी दुकान में था तभी रितेश कुमार अपने 10 से 15 सहयोगियों के साथ दुकान में घुसा और कारोबारी से कहा कि उसके भाई ने कोचिंग में मारपीट कर ली है। इस बात को सुनकर कारोबारी उनके साथ अपने भाई के कोचिंग के लिए निकल गया। बीच रास्ते में बदमाशों ने उसे और उसके सहयोगी को पकड़ लिया और उसे लगमा हवाई अड्डा ले गए। जहां बदमाशों ने कारोबारी और उसके सहयोगी को पहले तो बांधकर पीटा और उसके बाद कारोबारी से 15 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल कारोबारी और उसके सहयोगी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल पुलिस कारोबारी के बयान के आधार पर मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने वारदात में शामिल अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है। दिनदहाड़े हुई इस घटना को लेकर इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है।