ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा

Home / news / बिहार: दिनदहाड़े गोली मारकर एक दिव्यांग की हत्या, हथियारबंद अपराधियों ने बेजुबान को...

बिहार: दिनदहाड़े गोली मारकर एक दिव्यांग की हत्या, हथियारबंद अपराधियों ने बेजुबान को गोलियों से भूना

03-Dec-2021 05:12 PM

By SAURABH

SITAMARHI: 3 दिसंबर को विश्व दिव्यांग दिवस के रूप में मनाया जाता है। सीतामढ़ी में आज ही के दिन अपराधियों ने एक दिव्यांग को गोलियों से भून डाला। बेखौफ अपराधियों ने बेजुबान दिव्यांग की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 


दिव्यांग की हत्या की यह वारदात सीतामढ़ी के डुमरा थाना क्षेत्र के रिखौली में हुई है। मृतक की पहचान डुमरा थाना क्षेत्र के रिखौली गांव निवासी दिव्यांग कैलाश राम के रूप में की गयी है। कैलाश को बोलने में तकलीफ थी। घटना के संबंध में बताया जाता है कि कैलाश जब मंदिर में पूजा करने के बाद अपने घर लौट रहा था तभी हथियारबंद अपराधियों ने गोलियों से उसे भून दिया। 


गोली मारने के बाद सभी अपराधी हथियार लहराते मौके से फरार हो गये। दिव्यांग कैलाश राम की हत्या क्यों की गयी इसका खुलासा अब तक नहीं हो पाया है। घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव और घर में इस घटना के बाद मातम का माहौल है। परिजन हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।


 वही घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन में जुट गयी है।  घटना के संबंध में सदर डीएसपी रामा कांत उपाध्याय ने बताया कि हत्या की वारदात की जांच की जा रही है आखिर बेजुबान दिव्यांग की हत्या क्यों और किसने की है इसका पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस ने दावा किया है कि अपराधी जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे।