लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
05-Jul-2022 10:04 AM
MUZAFFARPUR : बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना साहेबगंज के नावानगर स्थित निजामत इलाके की है। दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना से इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई है। पैसों के लेन देन को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया है। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।
मृतक की पहचान राजेन्द्र राम के 25 वर्षीय बेटे कन्हाई राम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह गांव का ही रहने वाला बिरजू राम कन्हाई के घर पैसे मांगने के लिए पहुंचा था। पैसों को लेकर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बिरजू राम ने कन्हाई को गोली मार दी और मौके से फरार हो गया।
इस घटना के बाद मौके पर मौजूद मृतक के माता-पिता और घर के अन्य सदस्यों में अफरा-तफरी मच गई। परिजन खून से लथपथ कन्हाई को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी बिरजू की तलाश में छापेमारी कर रही है।