RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर
23-Feb-2024 01:29 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से सामने आ रही है, जहां दिनदहाड़े बैंक लूट की वारदात से हड़कंप मच गया है। लगभग आधा दर्जन की संख्या में आए अपराधियों ने जमकर उत्पात मचाया। घटना कांटी थाना क्षेत्र स्थित पंजाब नेशनल बैंक की है।
जानकारी के मुताबिक, हर दिन की तरह बैंक समय से खुल गया था। बैंक के अंदर लेन देन का काम चल रहा था। इसी बीच 5-6 की संख्या में अपराधी ग्राहक बनकर बैंक के अंदर घुसे और पिस्टल निकालकर बैंककर्मियों और ग्राहकों को गन प्वाइंट पर ले लिया।
हथियोंर से लैस लुटेरों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान बदमाशों ने ग्राहकों के साथ भी लूटपाट की और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। इस दौरान अपराधियों ने बैंक में तैनात गार्ड को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घायल सुरक्षा गार्ड को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सिटी एसपी अवधेश दीक्षित पहुंचे और घना की जानकारी ली। सिटी एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि बैंक लूटने से बच गई है। अपराधी गार्ड को गोली मार दिया। गार्ड को पैर में गोली लगी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। मुजफ्फरपुर एएसपी और आईजी शिवदीप लांडे भी घटनास्थल पर पहुंचे और घायल गार्ड से मुलाकात की।