ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई

Home / news / बिहार : दिनदहाड़े बड़ी लूट से हड़कंप, बेखौफ बदमाशों ने BSNL के...

बिहार : दिनदहाड़े बड़ी लूट से हड़कंप, बेखौफ बदमाशों ने BSNL के रिटायर्ड कर्मी से 5 लाख छीने

23-Feb-2022 02:19 PM

By Ajit Kumar

BHAGALPUR : इस वक्त की बड़ी खबर भागलपुर से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने लगातार दूसरे दिन भी लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। बदमाशों ने बैंक से पैसा निकालकर जा रहे एक व्यक्ति से 5 लाख रूपए लूट लिए और मौके से फरार हो गए। लूट की इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना राधा रानी सिन्हा रोड की है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। 


बताया जा रहा है कि लूटेरों ने पीरपैंती निवासी BSNL के रिटायर्ड कर्मी चंद्र देव नारायण सिंह को अपना निशाना बनाया है। जानकारी के मुताबिक राधारानी रोड़ स्थित एसबीआई की शाखा से 5 लाख रूपए निकालकर अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए काले रंग की पलसर बाइक सवार दो अपराधियों ने रूपए से भरा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए।


पीड़ित द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन शुरू कर दी है। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसएसपी बाबू राम, एसपी स्वर्ण प्रभार और डीएसपी कुमार गौरव दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और वारदात की जानकारी ली। पूरे मामले पर एसपी स्वर्ण प्रभार ने बताया कि अपराधियों की पहचान के लिए आस-पास के सीसीटीवी कैमरों को फुटेज खंगाला जा रहा है और जल्द ही लूटकांड का खुलासा कर लिया जाएगा।


बताते चलें कि मंगलवार को भी बेखौफ अपराधियों ने नवगछिया में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। रंगरा ओपी क्षेत्र के ओवरब्रिज के पास अपराधियों ने दिनदहाड़े HDFC बैंक के कैशियर से अपराधियों ने हथियार के बल पर 13 लाख रुपये लूट लिए थे। लगातार हो रही लूट की वारदातों से जिले के लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहे हैं।