बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़
19-Apr-2024 01:00 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों से हर दिन अपराध की खबरें सामने आ रही हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर से सामने आया है, जहां अपराधियों ने एक युवक को धारदार हथियार से वार कर मौत के घाट उतार दिया। सड़क किनारे खून से सना शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
दरअसल, कांटी थाना क्षेत्र के मधुबन गांव में उसे वक्त हड़कंप मच गया जब स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे एक युवक का खून से लथपथ शव देखा। शव मिलने की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को मिली बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। ग्रामीण द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कांटी थाना की पुलिस टीम मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पूरे मामले पर कांटी थानेदार सह इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों के द्वारा एक डेड बॉडी होने की सूचना दी गई थी। युवक की पहचान नहीं हुई है लेकिन प्रथम दृश्यता लग रहा है की धारदार हथियार से किसी ने उसकी हत्या की है। युवक की पहचान की कोशिश की जा रही है, जल्द ही अपराधी पकड़े जाएंगे।