Bihar Railway Project: बिहार के इस रेलखंड पर तीसरी-चौथी लाइन का रास्ता साफ, 17 हजार करोड़ की परियोजना; पहले चरण को मिली मंजूरी Bihar Railway Project: बिहार के इस रेलखंड पर तीसरी-चौथी लाइन का रास्ता साफ, 17 हजार करोड़ की परियोजना; पहले चरण को मिली मंजूरी Bihar News: किसानों के खाते में जाएंगे 3-3 हजार रू, जननायक कर्पूरी ठाकुर सम्मान निधि की होगी शुरूआत, मंत्री संतोष सुमन बोले- सामाजिक न्याय के विचारों की सच्ची 'श्रद्धांजलि' Bihar-budget: पंच-संकल्प के साथ विकसित बिहार की ओर सशक्त कदम, पूर्व उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा बोले- यह बजट आर्थिक-सामाजिक विकास का स्पष्ट रोडमैप है बिहार के किसानों को बड़ी राहत: पीएम किसान के साथ अब कर्पूरी सम्मान निधि योजना का मिलेगा लाभ, साल में मिलेंगे इतने रुपये बिहार के किसानों को बड़ी राहत: पीएम किसान के साथ अब कर्पूरी सम्मान निधि योजना का मिलेगा लाभ, साल में मिलेंगे इतने रुपये रेलवे फाटक बंद रहने से भड़के लोग, कार्यालय में तोड़फोड़ और गेटमैन के साथ की मारपीट लाल सूटकेस में महिला का शव मिलने का खुलासा, पति निकला कातिल T20 World Cup: बिहार के क्रिकेटर शोएब खान का UAE की टीम में चयन, टी20 वर्ल्ड कप में दिखाएंगे दम T20 World Cup: बिहार के क्रिकेटर शोएब खान का UAE की टीम में चयन, टी20 वर्ल्ड कप में दिखाएंगे दम
09-Nov-2022 06:17 PM
By Srikant Rai
MADHEPURA: खबर मधेपुरा से आ रही है, जहां अपराधियों ने धान काटने गई एक महिला की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना घैलाढ़ थाना क्षेत्र के कमलपुर की है। बुधवार को महिला का शव धान के खेत से बरामद किया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।
मृतक महिला की पहचान कमलपुर गांव निवासी चंदन मंडल की 30 वर्षीय पत्नी सरस्वती देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह सरस्वती देवी अपने पति चंदन मंडल के साथ धान काटने के लिए खेतों की तरफ गई थी। करीब 10 बजे चंदन मंडल खाने खाने के लिए घर वापस आ गया और अपनी बेटी को मां के लिए पाने ले जाने की बात कही। मृतक सरस्वती देवी की बेटी पानी लेकर खेत में पहुंची लेकिन वह नहीं मिली।
सरस्वती देवी के खेत से गायब होने के बाद परिजन और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी बीच लोगों ने धान के खेत में सरस्वती देवी का खून से लथपथ शव देखा। इसके बाद मृतक महिला के परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। मृतका के पिता ने सरस्वती के पति चंदन मंडल पर ही हत्या का आरोप लगाया है।