Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान! Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर
09-Aug-2020 08:14 PM
PATNA: सुशांत सिंह राजपूत मामले को लेकर शिवसेना के निशाने पर आये बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने जवाब दिया है. गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा है कि उन्हें चाहे जितनी भी गाली दे दी जाये, लेकिन सुशांत को न्याय दिलाने के लिए वे लड़ते ही रहेंगे. बिहार के डीजीपी ने ये जवाब संजय राउत के हमले के बाद दिया है. शिवसेना सांसद संजय राउत ने आज गुप्तेश्वर पांडेय पर तीखा हमला बोला था.
डीजीपी का शेरो-शायरी के जरिये जवाब
बिहार के डीजीपी ने आज ट्वीटर पर संजय राउत का जवाब दिया है. हालांकि उन्होंने शिवसेना सांसद का नाम तो नहीं लिया है लेकिन माना यही जा रहा है कि उन्होंने संजय राउत के आरोपों का जवाब दिया है. गुप्तेश्वर पांडेय ने ट्वीट किया है
“जीवन भर निष्पक्ष रहकर निष्ठा पूर्वक आम जनता की सेवा की है.मुझ पर बहुत तथ्यहीन अनर्गल आरोप लगाए जा रहे ,जिसका जवाब देना उचित नहीं. हिफ़ाज़त हर किसी की मालिक बहुत खूबी से करता है ! हवा भी चलती रहती है,दीया भी जलता रहता है!! मुझे जितनी भी गाली दो लेकिन सुशांत को न्याय चाहिए.”

इससे पहले सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर शिवसेना सांसद और नेता संजय राउत ने बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे पर जमकर निशाना साधा है. शिवसेना सांसद ने बिहार डीजीपी पर हमला करते हुए कहा है कि उनकी कार्य शैली से साफ लगता है कि वह बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया को दिये गये बयान में संजय राउत ने सुशांत सिंह राजपूत मामले पर बिहार के डीजीपी के बयानों की आलोचना की है.
इससे पहले शिवसेना सांसद संजय राउत ने अपनी पार्टी के मुखपत्र सामना में भी बिहार के डीजीपी पर करारा हमला किया है. राउत ने लिखा है कि गुप्तेश्वर पांडेय ने 2009 में उन्होंने पुलिस की नौकरी से समय से पहले रिटायरमेंट ले लिया था, ताकि वह बीजेपी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ सकें. लेकिन उन्हें बीजेपी का टिकट नहीं मिला. संजय राउत ने यह भी आरोप लगाया है कि गुप्तेश्वर पांडे बिहार विधानसभा के अगले चुनाव में जेडीयू के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं.