ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar storm alert : मार्च में देशभर में तेज गर्मी और आंधी-बारिश का अलर्ट: दिल्ली, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मौसम का बिगुल राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज

बिहार को लेकर सीएम नीतीश का संकल्प, जानिए मुख्यमंत्री ने किन 5 बातों पर किया फोकस

16-Aug-2019 03:29 PM

By 9

PATNA : क्या तरह स्वतंत्र दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के विकास को लेकर एक बार फिर से अपना संकल्प दोहराया है। गांधी मैदान में झंडोत्तोलन के बाहर अपने संबोधन में नीतीश कुमार ने बिहार में चल रही विकास योजनाओं और सरकार की नीतियों पर खुलकर राय जाहिर की। लेकिन अपने संबोधन में नीतीश कुमार ने जिन 5 अहम मुद्दों पर फोकस किया आइए उन पर एक नजर डालें। पहला - नीतीश कुमार ने जल-जीवन/हरियाली मिशन की चर्चा करते हुए यह एलान किया कि जल संरक्षण और प्रकृति को लेकर संवेदनशीलता बढ़ाने के लिए सरकार जल्द ही इस अभियान की शुरुआत करने वाली है। रेन वाटर हार्वेस्टिंग से लेकर तमाम ऐसे उपायों कि नीतीश कुमार ने चर्चा की जिसके जरिए भविष्य में आने वाली कठिनाइयों को दूर किया जा सकता है। दूसरा - मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने क्राईम करप्शन और कम्यूनिलिज्म को एक बार फिर से आप की नीतियों में शामिल बताते हुए कहा कि भ्रष्टाचार को लेकर सरकार का जीरो टॉलरेंस जारी रहेगा। साथ ही साथ अपराध नियंत्रण और सांप्रदायिक ताकतों से निपटने के लिए सरकार हर पल एक्शन में रहेगी। तीसरा - मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर एक बार फिर से यह साफ कर दिया कि जागरूकता अभियान के साथ साथ सरकार इसे शक्ति के साथ लागू करने पर जोर देगी। चौथा - ऊर्जा क्षेत्र को लेकर नीतीश कुमार ने अपने पुराने वादे को याद करते हुए कहा कि पटना के इसी गांधी मैदान से मैंने बिहार में बिजली आपूर्ति सेवा को दुरुस्त करने का वादा किया था और एक आज एक बार फिर से मैं उस संकल्प को और आगे बढ़ाने का भरोसा देता हूं। पांचवा - सीएम नीतीश ने सात निश्चय योजना पर चल रहे विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि मौजूदा वक्त में बिहार सरकार के सामने सबसे बड़ी समस्या सूखे की स्थिति से निपटना है। राज्य सरकार इसके लिए पूरी कार्ययोजना बनाकर काम कर रही है।