BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम
29-Aug-2023 01:12 PM
By Srikant Rai
MADHEPURA : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजहों से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मधेपुरा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां देवघर से पूजा कर वापस लौट रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और ऑटो में भीषण टक्कर चार लोगों की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, मधेपुरा में देवघर से पूजा कर आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और ऑटो में भीषण टक्कर मारी दी। इस घटना में मौके पर ही दो मासूम बच्ची और दो महिला की मौत हो गई। जबकि, कुल 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें दो की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। जिन्हें गंभीर हालत में भागलपुर के मायागंज अस्पताल किया गया रेफर कर दिया गया है। यह घटना चौसा थाना क्षेत्र के पुरैनी सीमावर्ती इलाके के एसएच 58 पर हादसा हुआ है।
वहीं, इस घटना में मृतक और घायल व्यक्ति सुपौल जिला के पिपरा राजपुर गांव के रहने वाले बताया जा रहा है। वहीं प्रत्यक्षदर्शी ऑटो चालक ने बताया कि- हम लोग गंगा स्नान को जा रहे थे। लेकिन रास्ते में चौसा और पुरैनी थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाका स्थित एसएच 58 पर देव घर से पूजा कर तेज रफ्तार से आ रही है तभी स्कॉर्पियो वाहन ने ठोकर मार दी है।
जिसमे दो बच्ची और दो महिला की मौके वारदात पर मौत हो गई है और 14 लोग गंभीर रूप से घायल है। जिसका इलाज चौसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। साथ ही दो की हालत नाजुक है। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया है। सभी लोग ऑटो पर सवार होकर सुपौल जिला के पिपरा थाना क्षेत्र के राजपुर गांव के रहने वाले हैं।