ब्रेकिंग न्यूज़

शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान, रोहिणी आचार्य ने PM मोदी पर साधा निशाना, बोलीं..सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा? रोजगार के झांसे में कंबोडिया पहुंचे बिहार के 4 युवक फंसे, 25 दिनों से परिवार परेशान; सांसदों ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र

बिहार : दवाई से शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक माफिया गिरफ्तार

21-Dec-2021 12:53 PM

By DIPAK

NALANDA : इस वक्त बड़ी खबर आ रही है जहां नव वर्ष के मौके पर नालंदा के मेघिनगमा गांव में होम्योपैथिक मेडिसिन से अवैध शराब की फैक्ट्री को उत्पाद विभाग ने पकड़ा है. इसके साथ ही एक को गिरफ्तार भी किया गया है.


अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने दीपनगर थाना इलाके के मेघि नगमा गांव से अवैध शराब बनाने की दवाई के साथ एक शराब माफिया को गिरफ्तार कर लिया. उक्त बातों की जानकारी देते हुए एक्साइज इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह ने बताया कि नववर्ष को लेकर एक्साइज विभाग द्वारा बड़े पैमाने पर छापेमारी की जा रही है और बाहर से शराब लाने में दिक्कत हो रही है. इसी को ध्यान में रखते हुए शराब माफियाओं ने नई तकनीक से शराब बनाने का काम शुरू किया है.


उन्होंने बताया कि दीपनगर थाना इलाके के नगमा गांव में बाइक से जा रहे विकास कुमार नामक युवक को पहले गिरफ्तार किया गया. उसके बाद उसकी निशानदेही पर उसके घर में छापेमारी की गई. जहां से चौकानेवाले सामान मिले. यह लोग होम्योपैथिक मेडिसिन से विदेशी शराब का निर्माण करते थे. जहां से रॉयल स्टैग किराए पर खाली बोतल और 180 बॉटल होम्योपैथिक मेडिसिन बरामद किए गए. जिसके माध्यम से यह लोग विदेशी शराब का निर्माण करते थे. छापेमारी टीम में एक्साइज दरोगा सुदर्शन प्रसाद जमादार वीरेंद्र कुमार उत्पाद सिपाही विश्वजीत कुमार सिंह शामिल थे.