Bihar Bhumi: बिहार भूमि पोर्टल पर सर्वर मेंटेनेंस का काम पूरा, डिजिटल भूमि सेवाएं अब और तेज व सुरक्षित; क्या बोले विजय सिन्हा? Bihar Bhumi: बिहार भूमि पोर्टल पर सर्वर मेंटेनेंस का काम पूरा, डिजिटल भूमि सेवाएं अब और तेज व सुरक्षित; क्या बोले विजय सिन्हा? Bihar News: 'सम्राट' का नया चैंबर.. अब घंटाघर स्थित दफ्तर से करेंगे क्राइम कंट्रोल Bihar News: 'सम्राट' का नया चैंबर.. अब घंटाघर स्थित दफ्तर से करेंगे क्राइम कंट्रोल Police Encounter in Bihar: शातिर अपराधी अरशद का एनकाउंटर, बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन Police Encounter in Bihar: शातिर अपराधी अरशद का एनकाउंटर, बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन Bihar Crime News: SSP के निर्देश पर चला विशेष अभियान, विभिन्न मामलों के आधा दर्जन अभियुक्त गिरफ्तार पटना में स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती पर समारोह का आयोजन, मंत्री रामकृपाल यादव समेत बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल पटना में स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती पर समारोह का आयोजन, मंत्री रामकृपाल यादव समेत बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल Bihar Crime News: बिहार में महज 1 रुपये के लिए संग्राम, आपस में भिड़े दुकानदार और ग्राहक; जमकर हुई मारपीट
14-Nov-2021 01:21 PM
SITAMARHI: सीतामढ़ी में अपराधियों ने एक दवा व्यवसायी के बेटे का अपहरण कर लिया है। इस घटना से परिजनों में दहशत का माहौल है। परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटे के मोबाइल से आए मैसेज के बाद परिजनों के होश उड़ गये। मोबाइल पर आए मैसेज में यह लिखा हुआ है कि आपके लड़के का अपहरण हो गया है और उसे देश से बाहर भेज दिया गया है। मैसेज मिलने के बाद परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है। जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है।
बताया जाता है कि 11 नवंबर की रात से दवा व्यवसायी विजय कुमार के 22 वर्षीय पुत्र विशाल अचानक लापता है। छठ महापर्व पर शाम को दिए जाने वाले अर्घ्य को लेकर वह अपने दोस्तों के साथ घाट के लिए निकला था लेकिन देर रात तक वह घर नहीं लौटा। जिसके बाद परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन उसका कोई अता पता नहीं चला। जिसके बाद परिजनों ने पुनौरा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी।
12 नवम्बर को लापता विशाल के चाचा प्रेम कुमार के मोबाइल पर उनके भतीजे विशाल के नंबर से एक वाट्सएप मैसेज आया। परिजनों ने जब मैसेज को पढ़ा तो उनके बीच हड़कंप मच गया। मैसेज में यह लिखा हुआ था कि आपके लड़के का अपहरण हो गया है और उसे देश से बाहर भेज दिया गया है। विशाल के अपहरण की बात जब परिवार के अन्य सदस्यों को पता चला तो घर में मातम का माहौल हो गया।
परिजनों के आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा था। लापता विशाल के पिता ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। थाने में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद हरकत में आई पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है लेकिन अब तक लापता विशाल का पता नहीं लग सका है। परिजनों के बीच दहशत का माहौल है। परिजन पुलिस से अपने बेटे की बरामदगी की मांग कर रहे हैं।