ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई

Home / news / बिहार : डाटा एंट्री ऑपरेटर पर महिला ने लगाया यौन-शोषण का आरोप, FIR...

बिहार : डाटा एंट्री ऑपरेटर पर महिला ने लगाया यौन-शोषण का आरोप, FIR दर्ज

21-Feb-2022 09:07 AM

BIHARSHARIF: बिहार शरीफ जिला परिषद के डाटा एंट्री ऑपरेटर चंद्रदीप कुमार के ऊपर एक युवती ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण किए जाने से संबंधित महिला थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. 


दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने कहा है कि बड़ी पहाड़ी निवासी राजेंद्र प्रसाद के पुत्र चंद्रदीप कुमार से हमारी दोस्ती हुई. उसके बाद हमारी दोस्ती बढ़ती चली गई और उन्होंने मुझसे शादी का झांसा दिया और मुझसे कई बार शारीरिक संबंध बनाए. पीड़िता ने कहा है कि मुझे रामचंद्रपुर नाला रोड, देवीसराय कई जगहों पर ले जाकर यौन शोषण करते रहे और 14 नवंबर को मेरे मांग मैं झूठा सिंदूर भी डाल दिया. जब मैं पारिवारिक रूप से शादी की बात करती तो वह इनकार कर देते.


पीड़िता ने 2000000 रुपए मांगे जाने का भी युवक पर आरोप लगाया है. पीड़िता ने कहा है कि इस दौरान चंद्रदीप ने दूसरी लड़की से शादी कर लिया है. फिलहाल महिला थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है.