ब्रेकिंग न्यूज़

चालान से बचने का अनोखा ड्रामा… हेलमेट पर रोका तो थाने में ‘माता’ बनकर झूमने लगी महिला, पुलिस भी रह गई दंग अवैध शराब का सुरक्षित ठिकाना बना मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट, 4242 लीटर वाइन जब्त Bihar Crime: पंचायत भवन में मिला महिला कर्मचारी का शव… बाहर से बंद था दरवाजा, परिजनों ने जताई साजिश की आशंका ‘फर्जी भगवान’ गिरफ्तार, खुद को महादेव बता महिला से किया दुष्कर्म, आपत्तिजनक तस्वीरें दिखा कर रहा था ब्लैकमेल Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Bihar News: हड़ताल के बीच राजस्व सेवा के 69 अफसरों से शो कॉज, जवाब नहीं देने वालों पर एकतरफा एक्शन Success Story: तीन बार चूकीं, चौथी बार मारी बाज़ी… दिल्ली की नेहा पंचाल बनीं यूपी PCS टॉपर, जानिए पूरी कहानी बिहार में हर्ष फायरिंग की वारदात: बारात में दुल्हन के दरवाजे पर गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोली प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट

Home / news / बिहार : दस साल बाद मिली बड़ी खुशखबरी, मीठापुर-सिपारा ओवरब्रिज हुआ चालू, पटना...

बिहार : दस साल बाद मिली बड़ी खुशखबरी, मीठापुर-सिपारा ओवरब्रिज हुआ चालू, पटना जंक्शन पहुंचना होगा आसान

01-Apr-2023 07:55 AM

By First Bihar

PATNA : ये बिहार के लोगों के लिए काम की खबर है। अब उन्हें राजधानी पटना में अधिक जाम देखने को नहीं मिलेगा, क्योंकि अब पटना के एक और पुल मीठापुर- सिपारा ओवरब्रिज पर वाहनों का परिचालन शुरू हो गया। हालांकि,पटना के लोगों को यह ख़ुशी मिलने में 10 साल का समय लग गया। दस साल बाद लोगों को ओवरब्रिज पर चलने की सुविधा मिली है। वहीं, इसके चालू होने से अब लोगों के लिए पटना जंक्शन पहुंचना आसान हुआ है। इससे पहले लोगों को पहले की तरह मीठापुर गुमटी के पास जाम में नहीं फंसना पड़ेगा। 


वहीं, मीठापुर- सिपारा ओवर ब्रिज का फायदा पटना शहर के दक्षिण में रहने वाले लाखों की आबादी को मिलेगा। इस ओवर ब्रिज से गांधी मैदान, सचिवालय, कंकड़बाग की तरफ जाने वाले लोगों को ट्रैफिक से काफी सहूलियत मिलेगी। ओवरब्रिज के चालू होने से वाहनों का सरपट आना-जाना शुरू हो गया है। इसकॉन की ओर से इस ओवर ब्रिज को तैयार किया गया है। 


मालूम हो कि, ओवरब्रिज के चालू होने से मीठापुर में आर ब्लॉक-जीपीओ, पटना जंक्शन फ्लाइओवर, एक्जीविशन रोड फ्लाइओवर, चिरैयाटांड की ओर से कनेक्टिविटी बढ़ गयी है। सिपारा, एतवारपुर, कुरथौल, परसा की तरफ से आने वाले ओवरब्रिज से होते हुए गांधी मैदान, इन्कम टैक्स गोलंबर, सचिवालय की ओर आने-जाने में सुविधा बढ़ेगी। दक्षिण के लोगों को पटना जंक्शन के करबिगहिया की तरफ पहुंचने में काफी कम समय लगेगा।  जबकि पटना जंक्शन की तरफ जाने में सुविधा बढ़ गयी है। 


इधर,पटना-गया रेल लाइन के दक्षिण साइड मीठापुर से रामगोविंद सिंह महुली के बीच बन रहे एलिवेटेड रोड का काम भी तेजी से हो रहा है। केवल मीठापुर से सिपारा के बीच एलिवेटेड रोड निर्माण के लिए प्रशासनिक स्वीकृति का इंतजार है। कैबिनेट से स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण का काम शुरू हो जाएगा।  मीठापुर से महुली के बीच लगभग नौ किमी एलिवेटेड रोड के निर्माण का लगभग 65 फीसदी काम पूरा हो गया है।