ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा

Home / news / बिहार: दर्दनाक सड़क हादसा में मासूम समेत तीन लोगों की मौत, ग्रामीणों में...

बिहार: दर्दनाक सड़क हादसा में मासूम समेत तीन लोगों की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

07-Dec-2021 11:30 AM

ARRAH : इस वक्त की बड़ी खबर आरा से निकल के सामने आ रही है. जहां जगदीशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आरा मोहनिया एनएच 30 पर बीमवां मठिया -इसाढ़ी  बाजार के समीप मंगलवार की सुबह अनियंत्रित बोलेरो और आटो सीधी भिड़ंत हो गई. इस जोरदार टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए. 


जहां सभी घायलों का इलाज आरा सदर हॉस्पिटल और जगदीशपुर अनुमंडल हॉस्पिटल में कराया जा रहा है. जानकारी के अनुसार मृतकों में जगदीशपुर के बभनियांव निवासी 55 वर्षीय हीरा लाल भगत, रोहतास के बिक्रमगंज थाना के धुसियां कला गांव के 35 वर्षीय ललन भगत और उनका 8 वर्षीय पुत्र पुरूषोतम भगत शामिल हैं.


जानकारी के अनुसार तीनों मृत रिश्ते में तीनों ससुर,दामाद और नाती बताए जाते है. घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई. हादसे में मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीण सड़क पर उतर गए. बता दें बभनियांव गांव के समीप आरा-मोहनिया हाईवे को जाम कर दिया. जहां गांव वाले मृतक स्वजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं. मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर संजीव कुमगर समेत अन्य अफसर ग्रामीणों को समझाने बुझाने में लगे हैं. दुर्घटना सुबह छह बजे के आसपास का है.


जानकारी के अनुसार रोहतास के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के धुसियां कला निवासी ललन भगत शादी समारोह में शामिल होने के लिए परिवार के साथ जगदीशपुर के बभनियांव गांव अपने ससुराल हीरा लाल भगत के यहां आए हुए थे. जहां मंगलवार की सुबह सभी लोग आटो पर सवार होकर वापस अपने गांव जा रहे थे. इस बीच आरा- मोहनिया हाईवे-30 पर इसाढ़ी बाजार -विमवां मठिया के बीच विपरीत दिशा से आ रहे बोलोरो ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई. जिसमें आटो में सवार तीन लोगों की मौत हो गई. जबकि ,करीब सात लोग घायल हो गए. जिन्हें बाद में इलाज के लिए जगदीशपुर अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया. जहां से बाद में डाक्टर ने तीन लोगों को आरा रेफर कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार घायलों में कुछ पटना और कुछ रोहतास जिले के है.