Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
24-Jan-2022 02:15 PM
SIWAN : बिहार के सीवन जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. जहां पिकअप ने तीन छात्रों को रौंद दिया. इस सड़क हादसे में इंटर के दो छात्रों की मौत हो गई है जबकि एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची बड़हरिया थाना की पुलिस मृतकों के शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुटी है. मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
घटना जिले के बड़हरिया थाना के छक्का टोला गांव के पास हुई. तीनों युवक इंटर परीक्षा में शामिल होने वाले थे. इंटर की परीक्षा होने वाली है जिसके लिए रविवार को अपने परीक्षा केंद्र के नजदीक कमरा देखने गए थे. कमरा देखने के बाद वापस लौटने के दौरान बाइक और पिकअप की आमने-सामने की टक्कर हो गई. इस घटना में बाइक सवार तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए. इसमें एक की मौत मौके पर हो गई. वहीं दूसरे ने हॉस्पिटल में लाज के दौरान दम तोड़ दिया. जबकि तीसरे का इलाज गंभीर हालत में गोरखपुर में चल रहा है.
जानकरी के अनुसार तीनों छात्र गोपालगंज के माझा गढ़ थाने के धर्म परसा गांव के रहने वाले थे. घटना की जानकारी मिलते ही बड़हरिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. मृतकों के शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुटी है. वही मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. स्थानीय लोगों ने बताया गोपालगंज के माझा गढ़ थाना के धर्म परसा गांव के रहने वाले संजीत कुमार, मिथिलेश कुमार और दीपू यादव इंटर के छात्र है. जो अगले महीने के इंटर परीक्षा में शामिल होने वाले थे. परीक्षा कका सेंटर मीरगंज में दिया था. जिसके लिए रविवार दोपहर में तीनों एक बाइक पर सवार होकर मीरगंज में परीक्षा केंद्र के नजदीक रेंट का कमरा ढूंढने आए थे. जहां से रविवार देर शाम वापस गांव लौट रहे थे. तभी पिकअप ने रौंद दिया.