मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
29-May-2023 02:27 PM
By First Bihar
MOTIHARI : बिहार के मोतिहारी जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां एक दामाद ने अपनी ही सास को गोली मार दी. जिसे परिजनों ने इलाज के लिए महिला को ढाका अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
यह घटना जिले के सिकरहना कुण्डवा चैनपुर थाना क्षेत्र के जटवलिया गांव की है जहां गुस्साये एक दामाद ने अपनी ही सास को गोली मार कर हत्या कर दी. घटना रविवार देर शाम की है. घटना को अंजाम देने के बाद दामाद मौके से फरार हो गया है. सूचना पर पहुंची कुंडवा चैनपुर पुलिस ने मामले में अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है.
परिजनों के अनुसार पहले से ही पत्नी की विदाई करने को लेकर सास सहित ससुराल वालों से विवाद चल रहा था. घटना को लेकर थानाध्यक्ष रमण कुमार ने बताया कि पुलिस मामले में अग्रतर कार्रवाई कर रही है. वहीँ पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भेज दिया है. वही घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.