Bihar storm alert : मार्च में देशभर में तेज गर्मी और आंधी-बारिश का अलर्ट: दिल्ली, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मौसम का बिगुल राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज
06-Aug-2022 04:03 PM
DARBHANGA : दरभंगा में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना बहेड़ी के दोहट नारायण गांव की है। यहां एक दामाद ने अपनी सास की गला रेत कर बेरहमी से हत्या कर दी है। आरोपी दामाद शादी के बाद से ही पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। आरोपी देर रात तीन चार साथियों के साथ घर की दीवार फांदकर अंदर पहुंचा और सास की गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।
मृतक महिला की पहचान दोहट नारायण गांव निवासी रामस्वरूप मंडल की 50 वर्षीय लाल दाई देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रामस्वरूप मंडल की बेटी सुधा की शादी चार वर्ष पहले कोठरा गांव निवासी राधाकृषण मंडल के बेटे विकास कुमार से हुई थी। कुछ दिनों तक तो सब ठीक चला लेकिन बाद में विकास दहेज के लेन देन को लेकर अक्सर सुझा को प्रताड़ित करने लगा। पति की प्रताड़ना से परेशान सुधा अपनी बेटी को लेकर मायके चली आई।
मायके पहुंचने के बाद सुधा ने थाने में पति के खिलाफ प्रताड़ना का केस दर्ज कराया। इसी बीच शुक्रवार की देर रात अपने दो-तीन दोस्तों के साथ ससुराल पहुंचा और अपनी सास लाल दाई देवी की धारदार हथियार से गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी दामाद की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।