मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
09-Jun-2023 02:59 PM
By First Bihar
MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां एक दमाद ने अपने भाई के साथ मिलकर अपने ही ससुर की जान ले ली। इन दोनों से ससुर को पटक- पटक कर मार डाला। अब मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह पूरा मामला जिले के बोचहां थाना इलाके का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
दरसअल, जिले के बोचहां थाना क्षेत्र की रामपुर जयपाल पंचायत के विशुनपुर खेतल में दमाद और उसके भाई ने मिलकर अपने ससुर की हत्या कर डाली है। घटना में मृतक की पहचान मो. मंसूर (50) की के रूप में हुई है। उसके दामाद और दामाद के भाई पर दरवाजे पर पटक-पटक कर मारकर हत्या कर देने का आरोप लगाया जा रहा है। घटना से गांव में भारी आक्रोश व्याप्त है। इस घटना की खबर पर पूरा गांव भड़क उठा।
वहीं, इस घटना को लेकर ग्रामीणों ने बताया कि मो मंसूर आलम अपने दामाद के भाई की गलत गतिविधि का विरोध करता था। यह बात उसकी पत्नी, बेटी और दामाद को पसंद नहीं था। इसी को लेकर विवाद हुआ था। उसके बाद पत्नी और बेटी ने कॉल करके दामाद और उसके भाई को बुलाकर मंसूर को पिटवाया। जिसमें मंसूर का प्राण निकल गया।
इधर, इस मामले को लेकर थानाध्यक्ष ने बताया कि परिवार के सभी लोगों का बयान दर्ज किया गया है। ग्रामीणों से मामले में जानकारी ली जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपी दामाद और उसके भाई को तलाश रही है। उससे पूछताछ पर मामला और सुलझेगा। फिलहार आरोपी मां और बेटी हिरासत में लिया गया है।