बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश
14-Apr-2024 01:52 PM
By Vikramjeet
HAJIPUR : वैशाली में एक दलित परिवार पर दबगों का कहर बरपा है। दबंगों ने सूद के पैसे नहीं देने पर एक महिला और उसके परिवार के सदस्यों की बेरहमी से पिटाई कर दी। महिला अपने घर में छठ का प्रसाद बना रही थी, तभी दबंग घर में घुस गए और उसके साथ मारपीट करने लगे। घटना महनार थानाक्षेत्र के बासुदेवपुर चंदेल गांव की है।
दरअसल, बासुदेवपुर चंदेल गांव में बदमाशों ने दलित महिला और उसके परिजनों की बेरहमी से पिटाई कर दी है। पीड़िता अपने घर पर चैती छठ को लेकर प्रसाद बना रही थी। तभी गांव का दबंग महिला के घर पहुंचा और 70 हज़ार रुपए की मांग करने लगा। महिला ने जब पैसे देने से मना कर दिया तो आरोपी गाली-गलौज करने लगा। जब महिला के बेटे ने इसका विरोध किया तो उसने उसके बेटे पर चाकू से वार कर दिया। हालांकि वह बाल-बाल बच गया। मारपीट में छठ व्रती महिला और उसकी बहू भी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घायल महिला की पहचान बासुदेवपुर चंदेल पंचायत वार्ड संख्या- चार निवासी जगदेव दास की पत्नी रंजू देवी और उसकी बहू मधु दास है। आरोपी उसी गांव का रहने वाला जयशंकर कुमार सिंह है। रंजू देवी ने जयशंकर से कर्ज के तौर पर 10 हज़ार रुपए लिए थे। उसके बदले महिला से आरोपी सूद समेत 90 हज़ार रुपए वसूल कर चुका है। इसके बावजूद और 70 हज़ार रुपए की मांग कर रहा है।
पैसे नहीं देने पर आरोपी ने महिला और उसकी बहू के साथ मारपीट की। मारपीट में घायल हुए दोनों सास-बहू को जंदाहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, जिसमे आरोपी चाकू लेकर महिला और उसके परिजनों को धमकाता हुआ दिख रहा है।