ब्रेकिंग न्यूज़

गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश

बिहार: दहेज में पांच लाख नहीं मिलने से नाराज थे ससुराल वाले, गला दबाकर विवाहिता को मौत के घाट उतारा

21-Oct-2022 04:37 PM

NALANDA: नालंदा में फिर एक बेटी दहेज की बलिवेदी पर चढ़ा दी गई। दहेज में पांच लाख रुपए नहीं देने से नाराज ससुराल वालों ने नवविवाहिता की गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी पति और उसके घर के अन्य लोग फरार हो गए हैं। घटना एकंगरसराय थाना के शिवदत्त बिगहा गांव की है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


मृतका की पहचान शिवदत्त बिगहा गांव निवासी मनीष कुमार की पत्नी सविता कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नूरसराय थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव निवासी सिया शरण सिंह ने एक साल पहले बड़े ही धूमधाम के साथ अपनी बेटी सविता की शादी मनीष कुमार से की थी। अपनी हैसियत के मुताबिक सिया शरण सिंह ने लड़के वालों को दहेज भी दिया था। शादी के कुछ दीन बाद ही मनीष की नौकरी एनटीपीसी में लग गई।


नौकरी लगने के बाद मनीष और उसके परिवार के लोग लड़की वालों से पांच लाख रुपए दहेज के तौर पर मांगने लगे। बीते गुरुवार की रात सविता के पति और उसके ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया, जिसकी जानकारी सविता ने अपने परिजनों को दी थी। आज सुबह सविता के चचेरे देवर ने उसके परिजनों को फोन पर जानकारी दी की सविता की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही सविता के मायके वाले घटनास्थल पर पहुंचे और इसकी जानकारी एकंगरसराय थाने को दी।


सविता के परिजनों ने हत्या का आरोप अपने दामाद और उसके माता-पिता पर लगाया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सविता के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मामले के जांच में जुट गई है। वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी पति और उसके घर वाले फरार बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।