दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
17-Mar-2022 04:46 PM
BANKA : बांका से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक शख्स ने पैसों के लिए ऐसा कारनामा कर दिया जिसे सुनकर सभी दंग हैं। पैसों की लालच में शख्स ने एक-दो नहीं बल्कि तीन शादियां कर ली। मामला जिले के भतुआचक गांव का है, जहां दहेज की लालच में अधेड़ ने तीन-तीन शादियां की। इस बात की जानकारी मिलते ही पहली पत्नी थाने पहुंच गई और पति के खिलाफ केस दर्ज करा दिया।
तीन शादियां करने वाले संजय मंडल की पत्नी डेजी देवी ने बताया कि उसकी शादी के बाद सबकुछ ठीक चल रहा था लेकिन शादी के कुछ महीनों के बाद संजय मंडल दहेज में रुपयों की मांग को लेकर अक्सर प्रताड़ित किया करता था। पैसे नहीं देने पर दूसरी शादी करने की धमकी भी देता था। रुपयों के लिए संजय मंडल की मां भी उसे हमेशा परेशान करती रहती थी।
इसी बीच संजय मंडल ने दूसरी शादी कर ली और डेजी देवी को खर से निकलाने की फिराक में रहने लगा। वह अक्सर किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा करता था और घर से भगाने के चेतावनी दे रहा था। शादी के कुछ दिनों बाद संजय मंडल की दूसरी पत्नी उसे छोड़कर फरार हो गई। जिसके बाद संजय ने तीसरी शादी कर ली।
इस बीच वह पहली पत्नी डेजी को प्रताड़ित करता रहा। बताया जा रहा है कि संजय ने दहेज की लालच में एक बच्ची की मां से शादी कर ली। पीड़ित डेजी देवी ससुराल में रहना चाहती है लेकिन ससुराल के लोग उसे भगाने की कोशिश कर रहे हैं। जिससे परेशान डेजी देवी ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता के आवेदन पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।