दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
25-Feb-2022 03:16 PM
By Sonty Sonam
BANKA : खबर बांका से है, जहां दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर ससुराल वालों ने एक नवविवाहिता को जिंदा जला दिया। घटना बांका के बाराहाट थाना क्षेत्र के हिजरिया गांव की है। घटना की जानकारी मिलते ही विवाहिता के मायकेवालों में कोहराम मच गया।
मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि भागलपुर के सनोखर थाना क्षेत्र स्थित सरोनी गांव के रहने वाली युवती निधि की शादी बाराहाट के हिजरिया गांव निवासी टिंकू ठाकुर के साथ हुई थी।
निधि के परिवार वालों ने अपनी क्षमता के अनुसार शादी में खर्च भी किया था। लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद ससुराल पक्ष के लोगों का लालच बढ़ता गया और वे दहेज के लिए निधि को प्रताड़ित करने लगे। इसी बीच मौका पाकर दहेज दानवों ने निधी की जलाकर हत्या कर दी।
मृतका की मां गीता देवी ने बाराहाट थाना में लिखित आवेदन देकर अपने दामाद सहित ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज के लिए उनकी बेटी की हत्या करने का मामला दर्ज कराया है। थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति रिंकू ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य की गिरफ्तारी भी जल्द कर ली जाएगी।