मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
29-Jan-2023 12:59 PM
By First Bihar
BHAGALPUR: भागलपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बेखौफ बदमाशों ने घर में सो रहे दादा-पोते की गोली मारकर हत्या कर दी है। एक साथ दो लोगों की हत्या की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया है और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना मधेपुरा की सीमा से सटे कदवा के मिलन चौक के पास की है।
मृतकों की पहचान कदवा निवासी दशरथ राय और उनके पोते कृष्ण कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दशरथ राय शनिवार की रात खाना खाने के बाद अपने दोनों पोते कृष्णा और गौतम के साथ घर के पीछे बनी झोपड़ी में सो रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने दादा-पोते की गोली मारकर हत्या कर दी। परिवार को लोगों को घटना की जानकारी रविवार की सुबह तब लग जब घर के लोग उन्हें उठाने के लिए पहुंचे। दोनों का खून से सना शव झोपड़ी में पड़ा हुआ था जबकि दूसरा पोता गौतम सुरक्षित बताया जा रहा है।
ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेने की कोशिश कर रही है हालांकि ग्रामीण और परिजन अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं।पूरे मामले पर एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाया गया है। फिलहाल पुलिस परिवार के लोगों को समझाने बुझाने में जुटी हुई है। एक साथ दो लोगों की हत्या से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।