ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Bihar Teacher News : ऑनलाइन हाजिरी का खेल पकड़ में आया, 19 शिक्षक पकड़े गए, कई का वेतन रुका; पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर क्या लेंगे आप… 1 किलो आम या लग्जरी बाइक? जानिए इस ‘लाल सोने’ की कीमत जिसे जानकर हर कोई दंग रह जाएगा!
27-Feb-2022 02:27 PM
BUXAR : बक्सर में एक मासूम की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पैसे के लेनदेन के विवाद में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग ने रिश्ते में पोता लगने वाले 3 साल के मासूम की नदी में डुबोकर हत्या कर दी। घटना नैनीजोर स्थित सीताकुंड की है। आरोपी शख्स की निशानदेही पर पुलिस ने बच्चे का शव नदी से बरामद कर लिया। इस घटना के बाद मृतक बच्चे के परिजनों में कोहराम मच गया है।
पीड़ित परिवार शाहपुर थाना स्थित बलिया गांव का निवासी है। बताया जा रहा है कि आरोपी संतोष केशरी ने अपने भतीजे कृष्णा केशरी से कुछ रूपयों की मांग की थी। कृष्णा केशरी ने चाचा संतोष केशरी को रूपए देने से इनकार कर दिया था। इसी बीच शनिवार को आरोपी संतोष केशरी कृष्णा के बड़े बेटे अंश को घुमाने के बहाने उसे घर से बाहर ले गया। देर शाम को आरोपी दादा घर वापस लौट आया लेकिन अंश उसके साथ नहीं था।
बच्चे के परिजनों ने जब अंश के बारे में पूछा तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। काफी खोजबीन के बाद जब अंश का कहीं पता नहीं चला तो परेशान परिजन थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। परिजनों के बयान के आधार पर जब पुलिस ने आरोपी संतोष केशरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तब उसने पुलिस के समक्ष अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपी संतोष केशरी ने पुलिस को बताया कि उसने नैनीजोर के जंगली बाबा शिवमंदिर के पास सीताकुंड में डुबोकर अंश की हत्या कर दी है। आरोपी की निशानदेही पर रविवार की सुबह पुलिस की टीम सीताकुंड पहुंची और बच्चे के शव को नदी से बरामद कर लिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। कारनामेपुर ओपी पुलिस ने आरोपी संतोष केशरी को गिरफ्तार कर लिया है और बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।