धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप
08-Apr-2024 07:51 PM
By First Bihar
BETTIAH: पश्चिम चंपारण के बेतिया में एक महिला को निर्वस्त्र कर उसकी पिटाई करने का मामला सामने आया है। इस मामले में महिला की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना मझौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव की है।
बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला अपनी बेटी के साथ बीते चार अप्रैल को अपने किराना की दुकान पर बैठी थी। महिला का दामाद किराना दुकान चलाता था, जो उस वक्त दुकान में मौजूद नहीं था। इसी दौरान सभी आरोपी वहां पहुंचे और महिला को दुकान और मकान खाली करने के फरमान सुना दिया।
महिला ने जब इस बात का विरोध किया तो आरोपियों ने उसे दुकान से खींचकर बाहर निकाला और उसे निर्वस्त्र कर मारपीट की। महिला के साथ बर्बरता होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से चले गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि दो फरार बताए जा रहे हैं।