बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश
19-Jun-2024 05:09 PM
By Vikramjeet
HAJIPUR : वैशाली में छेडख़ानी का विरोध करने पर दबंगों ने एक आंगनबाड़ी सहायिका और उसकी तीन बेटियों के साथ मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया है। सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना महनार थानाक्षेत्र के बासुदेवपुर चंदेल गांव की है।
घटना को लेकर पीड़िता सहायिका ने बताया कि जब वह आंगनबाड़ी केंद्र चली जाती है और उनकी बेटियां घर में अकेली होती है, तब पड़ोस का रहने वाला सतीश सिंह, उसका लड़का विश्वजीत कुमार और श्याम सुंदर कुमार उनकी बेटियों के साथ छेड़खानी करते हैं।
महिला ने कहा कि सभी आरोपियों ने आज घर में घुसकर उसकी बेटियों से छेड़खानी का प्रयास किया। इसी बात को लेकर सतीश सिंह, विश्वजीत कुमार, श्याम सुंदर कुमार, स्वेता कुमारी, सुरुचि कुमारी, सीता देवी समेत अन्य लोगों ने लाठी डंडे से हमला कर उनके साथ बुरी तरह मारपीट की। मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।