ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

बिहार: गांव के दबंग युवकों ने किया गैंगरेप, कहा- 5 हजार रुपया लेकर मामला रफादफा करो, नहीं तो अंजाम बुरा होगा

19-Jan-2022 09:47 PM

MADHUBANI: नाबालिग लड़की से गैंगरेप का मामला मधुबनी में सामने आया है। गांव के दबंगों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। हद तो तब हो गयी जब पांच हजार रुपया देकर दबंगों ने मामले को दबाने की कोशिश की। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार है हालांकि पुलिस गिरफ्तारी का दावा कर रही है। 


घटना मधुबनी के खुटौना थाना क्षेत्र का है। जहां गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव की एक छात्रा के साथ दबंग युवकों ने अस्मत लूट ली। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गांव में भागवत कथा आयोजित की गयी थी। जिसमें शामिल होने के बाद छात्रा घर लौट रही थी। तभी पहले से घात लगाकर बैठे मनचलों ने पीड़िता को पकड़ लिया और झाड़ी में लेकर चले गये। जहां बारी-बारी से दरिंदों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। 


लड़की चिखती रही चिल्लाती रही लेकिन दबंग युवकों ने उसकी एक ना सुनी। लड़की के रोने की आवाज सुन वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने लड़की को युवकों के चंगुल से छुड़ाया और इस दौरान आरोपी को पकड़ लिया और उसे लेकर गांव में पहुंचे जहां लड़की को परिजनों के हवाले किया गया। लेकिन तभी आरोपी को ग्रामीणों की चंगुल से छुड़ाने के लिए कुछ लोग हथियार के साथ पहुंच गये और आरोपी को छुड़ाकर अपने साथ ले गये। 


इस दौरान युवक को ले जाने आए लोगों ने कहा कि पांच हजार रुपये लेकर मामले को रफादफा करो, नहीं तो अंजाम बुरा होगा। पीड़िता के परिजनों ने आरोपी की पहचान शैलेश यादव और सत्यम यादव के तौर पर की हैं। पीड़ित परिवार अब पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहे हैं। पीड़िता के परिजनों का कहना है कि उनकी जाति की संख्या गांव में कम हैं। इसलिए ना तो कोई विधायक साथ दे रहा है और ना ही कोई नेता ही उनकी मदद के लिए सामने आया है। 


पीड़ित परिवार का कहना है कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो परिवार के सभी सदस्य फांसी पर लटककर अपनी जान दे देंगे। वही पुलिस आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का दावा कर रही है। हालांकि अब तक आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता नहीं मिल पाई है। सभी आरोपी अब भी गांव में बेखौफ घूम रहे हैं और पीड़ित परिवार को धमकी दे रहे हैं।