ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / Bihar Cyber Crime: बिहार में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद, DM की फेक...

Bihar Cyber Crime: बिहार में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद, DM की फेक ID बनाकर अधिकारियों से मांग रहे पैसे, जिला प्रशासन ने किया सचेत

29-Sep-2024 04:49 PM

By Dheeraj Kumar

JAMUI: बिहार में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बेखौफ हो चुके साइबर अपराधी आम लोगों के साथ साथ अब बड़े अधिकारियों के नाम का इस्तेमाल कर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। ऐसा ही मामला जमुई से सामने आया है, जहां साइबर क्रिमिनल्स ने डीएम का फोटो लगाकर पहले फर्जी प्रोफाइल बनाया और फिर जिले के अन्य अधिकारियों से पैसे की डिमांड कर दी। डीएम ने इसको लेकर पुलिस में मामला दर्ज कराया है।


दरअसल, जमुई की डीएम के प्रोफाइल पिक्चर लगाकर फेक आईडी बनाकर साइबर ठग अधिकारियों से पैसे मांग रहे हैं। बताया जा रहा है किसी सौरभ नाम का व्यक्ति द्वारा मोबाइल संख्या +998972395458 से जमुई डीएम अभिलाषा शर्मा के नाम एवं प्रोफाइल फोटो लगाकर व्हाट्सएप चैट के माध्यम से पैसे मांग रहा है। जैसे ही जिला प्रशासन को उसकी भनक लगी, इसकी जांच शुरू कर दी गई।


जांच के दौरान पता चला कि यह एक फेक आईडी है। जिसके प्रोफाइल पिक्चर में डीएम का फोटो लगाकर कई लोगों से बैंक ऑफ़ इंडिया के खाता संख्या 606018210007440 में रूपये भेजने की मांग की जा रही थी। प्रशासन ने आम नागरिकों से अनुरोध किया है कि इस व्हाट्सएप नंबर से भेजे जा रहे फेक मैसेज को नजरअंदाज करें एवं किसी प्रकार के झांसे में ना आए। फिलहाल इस मामले के संबंध में कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।


मीडिया के माध्यम से जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि ऐसा कोई भी मैसेज व्हाट्सऐप के माध्यम से किसी भी व्यक्ति आता है तो तुरंत साइबर थाना को सूचित करे और कोई भी झांसे में नहीं आए। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अनुरोध है कि इस व्हाट्सएप नंबर से भेजे जा रहे फेक मैसेज को नजरअंदाज करें एवं किसी प्रकार के झांसे में ना आएl फिलहाल साइबर सेल पूरे मामले की छानबीन कर रही है।