BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम
23-Jul-2024 07:52 PM
By RITESH HUNNY
SAHARSA: सहरसा में बिजली विभाग की लापरवाही से एक युवक की जान चली गई। युवक शौच के लिए घर से बहिआर की तरफ गया था। इसी दौरान रास्ते में गिरे बिजले के नंगे तार की चपेट में आ गया और करंट लगने से उसकी मौत हो गई। घटना सदर थाना क्षेत्र के गौरबगढ़ वार्ड नं 2 की है।
मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के गोरबगढ़ वार्ड नं 2 के रहने वाले 25 वर्षीय विनोद कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विनोद घर से निकला शौच करने बहियार में गया था, जहाँ बिजली की तार गिरा हुआ था। जिसे वह देख नहीं पाया और तार की चपेट में आ गया।
आनन-फानन में परिजनों ने युवक को लेकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के बड़े भाई राकेश यादव कि माने तो विनोद मजदूरी का काम करता था। काम कर घर वापस आया और उसके बाद शौच करने घर से बहियार चले गया, जहां उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति गहरा आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही से युवक की जान गई है। अगर तार को ठीक कर दिया गया होता तो युवक की जान नहीं जाती।