Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
08-Jul-2023 01:17 PM
By First Bihar
GAYA: खबर गया से आ रही है, जहां करंट लगने के मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। बेटे पोल से झूलते तार की चपेट में आने के बाद मां उसे बचाने के लिए गई थी लेकिन दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना टिकारी के मउ ओपी क्षेत्र के संडा गांव की है।
मृतक मां बेटे की पहचान संडा गांव निवासी अजय शर्मा के 15 वर्षीय बेटे रिशु कमार और उसकी मां सुनीता देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह रिशु घर से मंदिर जाने के लिए निकला था। इसी दौरान सड़क पर स्थित पोल से बिजली के लटकते तार की चपेट में आ गया। बेटे को तड़पता देश मां सुनीता देवी उसे बचाने के लिए दौड़ पड़ी लेकिन दोनों करंट की चपेट में आ गए।
इस घटना के बाग ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। किसी तरह से दोनों मां-बेटा को बिजली के तार से अलग किया गया लेकिन तबतक दोनों की मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक साथ दो लोगों की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।