Pappu Yadav : पप्पू यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई टली, सांसद बेऊर जेल में बिताएंगे एक और रात; वजह जानें Patna Crime News: ‘ठीक 1 बजे आपके कोर्ट परिसर में 5 बम धमाके होंगे’, पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी; पाकिस्तान से आया ई-मेल Patna Crime News: ‘ठीक 1 बजे आपके कोर्ट परिसर में 5 बम धमाके होंगे’, पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी; पाकिस्तान से आया ई-मेल Bihar Assembly: बिहार विधानसभा में उठा गंगा में कटाव का मामला, मंत्री ने दिया यह जबाव Bihar Assembly: बिहार विधानसभा में उठा गंगा में कटाव का मामला, मंत्री ने दिया यह जबाव Bihar Vidhan Sabha : पंचायत में सेवा देने वाले दलपतियों को जल्द मिलने जा रही यह सुविधाएं, पंचायती राज मंत्री ने कर दिया एलान; उपमुख्यमंत्री ने कही यह बातें Bihar Police News: देर रात थाने का औचक निरीक्षण करने पहुंचे SSP, थानेदार और दारोगा पर गिरी गाज Bihar Police News: देर रात थाने का औचक निरीक्षण करने पहुंचे SSP, थानेदार और दारोगा पर गिरी गाज Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा में BJP विधायक का सवाल: पंचायत जनप्रतिनिधियों के मुआवजे पर बढ़ोतरी की है कोई संभावना? जानिए मंत्री दीपक प्रकाश ने क्या दिया जवाब crime news: आपसी विवाद ने लिया खतरनाक मोड़: बिहार के इस जिले में हुई चाकूबाजी, दो युवक गंभीर रूप से घायल, लूट के आरोप से मचा हड़कंप
17-Jul-2023 09:16 AM
By First Bihar
ROHTASH : बिहार के रोहतास से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां अलग-अलग थाना क्षेत्र में करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना नौहट्टा थाना क्षेत्र के मनुआ गांव की बताई जा रही है। जहां पशुपालक मोतीचंद्र यादव की करंट लगने से मौत हो गई। वहीं, दूसरी घटना डिहरी के मुफस्सिल थाना अंतर्गत सुअरा गांव की है। जहां खेत में लगे बोरिंग मशीन के लिये लगाए गए नंगे तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, नौहट्टा के मनुआ में मोतीचंद्र यादव की करंट लगने से उस समय मौत हो गई जब उसके भैंस को करंट लग गई तो मोतीचन्द्र अपने भैंस को करंट से बचाने गया हुआ था। इस दौरान वे खुद करंट की चपेट में आ गये और उनकी मौत हो गई। वहीं डिहरी में सुअरा गांव में खेत में काम करने के दौरान निरंजन कुमार गंभीर रूप से झुलस गया। निरंजन को इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया। लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिजनों में मातम छा गया है।
वहीं, इस घटना में मृतक की पहचान सूअरा गांव निवासी अरविंद कुमार सिंह के बटे निरंजन कुमार (26 वर्ष) के रूप में हुई है। मृतक स्नातक फाइनल का छात्र था। वह अपने गांव के खेत घूमने गया था। लौटने के क्रम में अपने बोरिंग के पास नीचे झूल रहे विद्युत तार में स्पर्श कर गया। उसकी चीख-पुकार के बाद परिजन दौड़ कर उसे लेकर जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इधर, इस हादसे के बाद मृतक के गांव सुअरा में मातमी सन्नाटा पसर गया। परिजनों की चीख पुकार से हर किसी की आंखों से आंसू छलक रहे हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दोनों शव का पोस्टमार्टम कराया। उसके बाद दोनों के शव को परिजनों को सौंप दिया।