Bihar Traffic Update : चैती छठ पर पटना में ट्रैफिक लॉक! इन सड़कों पर नो-एंट्री, जानिए पूरा रूट और पार्किंग प्लान Bihar Weather : चैती छठ पर सुहाना मौसम, तापमान 37°C तक पहुंचने के आसार; जानिए कहां-कब होगी बारिश सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल
04-Aug-2023 03:13 PM
By First Bihar
MUNGER : बिहार में इन दिनों मानसून का असर देखने को मिल रहा है। मानसून के आगमन के साथ ही किसानों के तरफ से खेतो में रोपनी का काम शुरू कर दिया गया है। इसी दौरान कई जगहों पर किसानों की मौत की सूचना भी निकल कर सामने आ रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मुंगेर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां खेत में काम कर रहे दो किसान करंट की चपेट में आकर झुलस गए। जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, हवेली खड़गपुर के गंगटा थाना क्षेत्र के मिल्की गांव में खेत पटवन के लिए गए 2 किसान हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए जिसमें एक किसान की मौके पर मौत हो गई तथा दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों किसानों को परिजनों एवं स्थानीय लोगों के द्वारा खड़गपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। एक किसान को मृत घोषित कर दिया गया है।